उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के धाता थाना क्षेत्र के बिरधौलपुर गांव में अपने ननिहाल में रह रहा किशोर संदिग्ध परस्थितियों में गायब हो गया। वह 7 नवंबर की शाम साइकिल लेकर जाने की बात कहकर घर से निकला था।लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के बनथर गांव निवासी अनिल कुमार पुत्र स्वर्गीय नारायण त्रिपाठी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र उत्कर्ष त्रिपाठी अपनें ननिहाल बिरधौलपुर में रहता था। 7 नवंबर 2026 को शाम करीब चार बजे वह साइकिल लेकर धाता जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी किशोर का पता नहीं चलने पर पिता ने 8 नवंबर की रात थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना उपनिरीक्षक मंदिर सिंह को सौंपी गई है। किशोर के लापता होने से परिजन परेशान हैं। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share