​फतेहपुर जिले में सरदार हरि सिंह नलवा एजुकेशनल वेलफेयर ट्रस्ट के 10 वर्ष पूर्ण होने पर कानपुर के दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में समाज सेवा, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। वही ​समारोह में जनपद में निरंतर रक्तदान और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ को विशेष सम्मान प्रदान किया गया। संस्था की ओर से यह सम्मान प्रबंधक गुरमीत सिंह ने ग्रहण किया। ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि (अध्यक्ष, गुरु सिख एजुकेशन सोसाइटी) दविंदर सिंह बिंद्रा एवं आईआईटी के वक्ता डॉ. अमनदीप सिंह ने सिख धर्म के मूल सिद्धांतों—’किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी कमाई का दसवां हिस्सा जरूरतमंदों की सेवा में लगाना ही सच्ची मानवता है। मुख्य अतिथि दविंदर सिंह बिंद्रा द्वारा ​सम्मान दिया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए प्रबंधक गुरमीत सिंह ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। और यह सम्मान संस्था के सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी को जीवन दान देने का माध्यम है और संस्था भविष्य में भी निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में तत्पर रहेगी।​ समारोह में ट्रस्ट के संस्थापक गुरशरण सिंह, निदेशक अमरप्रीत सिंह, प्रबंधक हर्षप्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share