उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 11/11/26 प्रातः 11 बजे यम द्वितीया के अवसर पर श्री मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान व जिलाध्यक्ष डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में श्री चित्रगुप्त जी व कलम दवात पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम मंदिर के प्रधान श्री मोटेश्वर महादेव व श्री चित्रगुप्त भगवान को तिलक लगाकर माल्यार्पण किया गया। फिर उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओं द्वारा ॐ यमाय धर्मराजाय श्री चित्रगुप्ताय वै नमः मंत्र को 108 बार लिखा गया।ततपश्चात डॉ अनुराग द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार करते हुए उपस्थित सभी कायस्थ बंधुओं ने एक साथ यज्ञ किया और अंत में आरती के साथ प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद स्वरूप पेन भी डॉ अनुराग ने सभी को प्रदान किया। सभी लोग मोटेश्वर महादेव की जय, चित्रगुप्त भगवान की जय के उद्घोष कर रहे थे। इस अवसर पर संरक्षक हृदयेश श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, डॉ कृष्ण नारायण, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव संजय कुमार श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव,महामंत्री सुरेश कुमार श्रीवास्तव,शरद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव,सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, प्रतिभान श्रीवास्तव, इजेश श्रीवास्तव, राजकुमार श्री, राजीव श्री, संजीव श्री, हरीश श्री, देवेंद्र श्री, शौर्य श्री, अनिल श्री, मुकेश श्री,कृष्णेन्द्र श्री, राजेश राजन श्री, अमित श्री, अभिनव श्री, विवेक श्री, अश्विनी श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव मीडिया प्रमुख सहित तमाम कायस्थ बन्धु भगिनी व आचार्य सचिन त्रिपाठी उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share