उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पासी समाज में शिक्षा, सामाजिक एकता और वैचारिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पासी जन जागृति संघ की ओर से गांव-गांव बैठकें आयोजित की जा रही हैं। संगठन के पदाधिकारी एक दिन में दो से तीन गांवों तक पहुंचकर समाज के लोगों और महिलाओं को जागरूक कर रहे हैं। इसी क्रम में वाहिदपुर, सहिबापुर और सैरपुर गांव में बैठकें आयोजित की गईं। अलग-अलग स्थानों पर हुई बैठकों की अध्यक्षता विभिन्न पदाधिकारियों ने की बैठकों में समाज के उत्थान, शिक्षा, सामाजिक और वैचारिक चेतना, संवैधानिक अधिकारों तथा महापुरुषों के संघर्ष और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों को जागरूक होने के साथ युवाओं को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए वक्ताओं ने आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी रखने और महापुरुषों के विचारों को अपनाने का आह्वान किया साथ ही गांव-गांव संगठन का विस्तार कर सामाजिक जागरूकता अभियान को गति देने पर जोर दिया गया। बैठकों में जगतपाल, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, रामलखन पासी, मन्नू पासी, कुलदीप कुमार पासी, सुरेंद्र कुमार पासी, रवि पासी, संदीप कुमार पासी, रामबहादुर पासी, रामबक्स पासी, कुंती देवी, मोहनलाल, अलकेश, कांति, सुमित्रा, मीनाक्षी देवी पासी, शांति पासी, अर्चना देवी पासी, मिथलेश देवी, माया देवी, संता देवी और डॉ. रामकिशन सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
