उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बस्तापुर गांव की मोड़ के समीप ट्रक ने बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और भाई बहन दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव निवासी शिव किशन का 20 वर्षीय पुत्र मनदीप अपनी 21 वर्षीय बहन गंगा देवी को बाइक पर सवार कर शहर किसी काम से आ रहा था। जब बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर बस्तापुर गांव की मोड़ के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। ट्रक की टक्कर से बाइक रोड पर गिर गई और भाई-बहन दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के ईएमटी दिनेश सिंह व पायलेट राकेश कुमार ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं जिसमे बहन गंभीर रूप से घायल है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
