उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज दिनांक 12.11.2026 को पुलिस लाइन में आरक्षी भर्ती- 2025 के अंतर्गत अभ्यर्थियों के चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल) की कार्यवाई संपन्न कराई जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस लाइन स्थित चिकित्सा परीक्षण स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक द्वारा अभ्यर्थियों के चल रहे चिकित्सा परीक्षण (मेडिकल) की संपूर्ण प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया तथा परीक्षण स्थल पर की गई संबंधित व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा चिकित्सा परीक्षण की कार्यप्रणाली एवं परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का भली-भांति अवलोकन कर समस्त प्रक्रिया का जायजा लिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
