उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बरई गाँव की मोड़ के समीप रविवार की दोपहर बाईको की हुयी भिडन्त में मां बेटा समेत चार लोग घायल हो गये। जिन्हे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के जबरापुर गांव निवासी स्व0 रामप्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र अपनी 60 वर्षीय मां तुलसी देवी के साथ हुसैनगंज थाने के बेरा गढीवा गांव आया था। वापस असईपुर जाते समय जैसे ही यह लोग बरईमोड के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे बाईक सवार सकील पुत्र रईस 28 व मुमताज पुत्र साबिर अली निवासी अहमदपुर की बाईक से भिडन्त हो गयी। जिससे चारो घायल हो गये सूचना पाकर मौके में पहुंची सरकारी एम्बुलेंस घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर घायलो को भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share