उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल।हाइवे 2 के।भिटौरा बाईपास के समीप डम्फर की चपेट में आ जाने से मोपेड सवार बाबा नाती गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वही। नाती की हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाने अमहईया लक्ष्मीपुर गांव निवासी स्व0 हरी प्रसाद का 58 वर्षीय पुत्र राम लाल अपने 8 वर्षीय नाती मयंक पुत्र मुलायम ंिसह के साथ मोपेड से शहर आ रहा था। तभी भिटौरा बाईपास के पास एनएच 2 में तेज रफ्तार डम्फर ने मोपेड में टक्कर मार दिया। जिससे बाबा नाती घायल हो गये। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जहां इमरजेन्सी में तैनात चिकित्सक ने बाबा राम लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाती मयंक की हालत गंभीर देखते हुये मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share