उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र कबीर।दासपुर मजरे चक कटोघन में रविवार की दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कबीरदासपुर मजरे चक कटोघन गांव निवासी अनिल कुमार की 14 वर्षीय पुत्री आकांक्षा को मां ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। परिजन उसे सरकारी एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। डॉक्टर ने किशोरी की हालत में सुधार बताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share