उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना किशनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए ग्राम चंदापुर मजरे गढ़ा में मिली लगभग 03 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया। आज दिनांक 22.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंदापुर मजरे गढ़ा, थाना किशनपुर में लगभग 03 वर्षीय एक बच्ची मिली है। सूचना पर थाना किशनपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर जानकारी की गई तो बच्ची की पहचान रफिया के रूप में हुई। आसपास जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि बच्ची गांव की ही निवासी है तथा उसके पिता का नाम रसीद अहमद पुत्र जिलेदार अहमद है। किशनपुर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाई करते हुए बच्ची के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा उसके परिजनों का पता लगाया गया। तत्पश्चात बच्ची के पिता को मौके पर बुलाकर बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
