उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गाँव के समीप लोडर ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। हादशे कि जानकारी उनके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उरदौली गाँव निवासी स्व. राजा का 50 वर्षीय पुत्र रमेश चन्द्र अपने साथ मलवा थानां क्षेत्र के रावतपुर गाँव निवासी प्रभु के 18 वर्षीय पुत्र अरविन्द को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था। जैसे ही उसकी बाइक गाँव से कुछ दूर आगे पहुंची तभी लोडर ई-रिक्शे ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दोनों रोड पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे दोनों को अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
