उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने बताया कि जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/युद्ध वीरांगनाओं/ आश्रितों को सूचित किया जाता है, कि दिनांकः 30 नवम्बर, 2026 को समय अपरान्ह 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक आयोजित होगी। जिन भूतपूर्व सैनिकों/दिवंगत सैनिकों की जो भी समस्या है, अपना प्रार्थना पत्र चार प्रतियों में तैयार कर दिनॉकः 28 नवम्बर, 2026 तक इस कार्यालय में जमा कर दें, तथा दिनांक 30 नवम्बर, 2026 को जिलाधिकारी महोदया के समक्ष इस कार्यालय द्वारा जारी परिचय पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर निस्तारण कराये जाने हेतु उपस्थित रहें, उक्त बैठक में मौखिक शिकायते न किया जाये क्योकि मौखिक शिकायतों का निस्तारण किया जाना संभव नहीं है। माननीय न्यायालय में लम्बित मामलों / शिकायतों को उक्त बैठक में प्रस्तुत न किया जाये। बैठक के एजेंडा निम्नलिखित हैं:- 1 .भूमि विवाद सम्बन्धी समस्या, 2 .पुलिस सुरक्षा सम्बन्धी समस्या, 3. बैंक से ऋण सम्बन्धी समस्या, 4. पेंशन सम्बन्धी समस्या, 5. शिक्षा से संबंधित समस्याएं, 6. चिकित्सीय समस्याएँ, 7. आर्थिक सहायता सम्बन्धी समस्या, 8. सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतों का निराकरण आदि।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share