आगामी 26 नवंबर को लखनऊ में होने जा रही संविधान रक्षा यात्रा की तैयारी के मद्दे नजर आज कांग्रेस पार्टी द्वारा ज्वालागंज कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर पत्रकारों के साथ जानकारी साझा की गई। पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आज संविधान पूर्ण रूप से असुरक्षित हो गया है एक तरह से कहा जाय तो भाजपा ने जनता से वोट का अधिकार ही छीन लिया है क्योंकि जनता के द्वारा चुनी हुई सरकार गिरा कर पैसे के बल पर अपनी सरकार बनाना जनमत को ही दरकिनार करना है जिसके लिए महाराष्ट्र, उत्तराखंड, मणि पुर आदि प्रदेश उदाहरण हैं। उन्होंने आगे बताया कि उसी क्रम में संविधान दिवस के दिन कांग्रेस पार्टी संविधान रक्षा यात्रा निकाल कर अपना विरोध दर्ज करेगी जिसके लिए बीते कल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि संविधान में जिस चुनाव आयोग को एक निष्पक्ष संस्था के रूप में परिलक्षित किया गया उसी संस्था को भाजपा ने कलंकित कर दिया जिसका प्रमाण खुद चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने यह बता कर दे दिया कि उन्होंने दस महीनों में चौदह बार अपनी आपत्ति दर्ज की परंतु उन्हें सुना नहीं गया। उन्होंने आगे कहा कि सत्ता की भूँख की कड़ी में देश का संविधान एक मजाक बन कर रह गया है जिसे कांग्रेस कदापि सहन नहीं करेगी जिसके लिए प्रस्तावित संविधान रक्षा यात्रा में जिले से बढ़ चढ़ कर लोग लखनऊ पहुंच रहे हैं। पत्र कार वार्ता में वरिष्ठ नेता शेख एजाज अहमद, आदित्य श्रीवास्तव, अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ,पार्टी प्रवक्ता ई०डी पी दुबे, अरुण जायसवाल, पंडित राम नरेश महराज, उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
