उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर चितौरा गाँव की मोड बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से चालक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ला निवासी सै0पीर हसन का 48 वर्षीय पुत्र मो0 सै0 हसन ई-रिक्शा चालक है बताते है कि मलवां सवारी छोड़कर घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाइवे 2 पर चितौरा गाँव की मोड़ के समीप एनएच 2 में पहुंचा तभी सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो कर ई-रिक्शा पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share