उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के पूरेनैन पुरवा मजरे जमरावां में सोमवार की सुबह घर के पीछे से किसी काम से गयी। महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार के पूरेनैन पुरवा निवासी जयराम सिंह की 45 वर्षीय पत्नी विद्या देवी सोमवार की सुबह घर के पीछे काम से गयी थी। तभी झांडियों में बैठे ज़हरीले साँप ने उसे काट लिया। साँप काट ने की जानकारी जब परिजनों को हुयी तो तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share