उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिन्लदा कस्बे के सोमवार की दोपहर बाइक पर सवार किशोरी चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी दिनेश की 16 वर्षीय पुत्री मोनी अपने चाचा के साथ बाइक में बैठकर थरियांव की ओर जा रही थी। जब बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर बिन्लदा कस्बे के समीप पहुंची तभी अचानक चलती बाइक से गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
