उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के कस्बा बहुआ में सोमवार की दोपहर अचानक जलते चूल्हे में गिरकर महिला झुलस गयी। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।। जानकारी के अनुसार बहुआ कस्बा निवासी रामबाबू पाल की 55 वर्षीय पत्नी सोहद्रा देवी घर में काम करते समय अचानक ठोकर लग जाने से जलते चूल्हे में जा गिरी। जिससे वह झुलस गयी। परिजन उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
