उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ले में फर्नीचर कारीगर ग्राइडर मशीन से लकड़ी काट रहा था। तभी उसके हाथ से मशीन छिटक गई जिससे उसका पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नाशेपीर मोहल्ला निवासी शिव बालक का 40 वर्षीय पुत्र बिजय कुमार फर्नीचर कारीगर है वह मोहल्ले में काम करते समय ग्राइंडर मसीन से लकड़ी काट रहा था। तभी उसके हाथ से मशीन छूट गई जिससे उसके पैर को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share