G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा के समीप रविवार की शाम चलते विक्रम से गिरकर 40 वर्षीय एक शराबी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सदेहली गांव निवासी मलखान का पुत्र शिव प्रसाद आज शाम विक्रम में बैठकर शाह कस्बा मेला देखने आ रहा था। बताते हैं कि शराब के नशे में वह विक्रम में लटका था तभी अचानक चलती विक्रम से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share