उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के सरांय और बौडर के बीच ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल कर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टिकर गांव निवासी दर्शन का 65 वर्षीय पुत्र धर्मपाल साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह थाना क्षेत्र के सरांय और बौडर के बीच पहुंचा तभी ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दिया। जिससे धर्मपाल घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सरांय स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

