G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने ब्लेड से गला रेतकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार भग्गा सिंह का पुरवा गांव निवासी रजित राम का पुत्र अर्जुन ने रविवार की शाम संदिग्ध अवस्था में ब्लेड से आत्महत्या करने के इरादे से गला रेत लिया जिससे वह बुरी तरह लहुलूहान हो गया।

परिजन उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाये। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share