G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के औरेई गाँव में दो दिन पूर्व घर से निकला 72 वर्षीय वृद्ध लापता हो गया। खोजबीन करने के बाद पत्नी ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार औरेई गांव निवासी वृद्ध हरिप्रसाद रैदास दो दिन पूर्व अपने घर से निकला था और वापस नही लौटा। काफी देर बीत जाने पर परिजनों ने उसकी खोज बीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा जिस पर पत्नी श्यामा देवी ने थाने में अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है। वही समधी गंगा चरन व्यापार मण्डल सदस्य है उन्होंने बताया कि सभी रिश्तेदारों के यहॉ जानकारी लेने के बाद ही थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share