G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के हसवा कस्बे के रामलीला मैदान में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रामलीला कमेटी हसवा द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के सहयोग से किया जाता है जिसकी सूचना पहले ही ग्रामीणों को दे दी जाती है और अधिक संख्या में ग्रामीण शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की निशुल्क जांच कराते हैं। आज निशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर का आयोजक चिकित्सालय, सतगुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के डॉ संदीप तिवारी और अखिलेश कुमार तथा उनकी टीम ने हसवा सहित आसपास के गांव के 118 मरीजों की आंखों की एक-एक करके जांच की और 54 मरीज ऐसे थे जिन्हें आंखों में अधिक परेशानी नहीं थी उन्हें दवा देकर तथा सावधानी रखने की बात कह कर घर भेज दिया गया , वहीं 48 मरीजों को आंखों में थोड़ी समस्या थी जिन्हें निशुल्क चश्मा दिया गया तथा आंखों के लिए आई ड्रॉप और दवा देकर घर भेज दिए गए इसके बाद डॉक्टर ने जांच में पाया कि 16 ऐसे मरीज हैं जिन्हें आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत है उन्हें 4:00 के बाद बस द्वारा ऑपरेशन के लिए सतगुरु ने चिकित्सालय चित्रकूट भेज दिया गया, डॉक्टर ने बताया कि जो मरीज ऑपरेशन के लिए चित्रकूट गए है उनकी व्यवस्था पूरी तरह से निशुल्क रहेगी। निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष उदय भान सिंह सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और सदस्य तथा सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मरीज मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share