उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में ई-रिक्शो की भिडन्त हो गई। जिसमे एक रिक्शा पलट गया और रिक्शे पर सवार बालिका दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के शबादा गांव हाल मुकाम सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव गांव निवासी हिशाम उद्दीन की पत्नी शबनम अपने 6 वर्षीय पुत्री अमरीन के साथ ई-रिक्शा पर सवार होकर शहर किसी काम से आई थी।

जब उसका रिक्शा कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज मोहल्ले में पहुंचा। तभी दूसरे ई-रिक्शे से उसकी भिडन्त हो गई। जिससे उसका रिक्शा पलट गया और अमरीन रिक्शे के नीचे दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीयों द्वारा तुरंत उसको दूसरे वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत बालिका को मृत घोषित कर दिया तो साथ आई मां शबनम का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share