G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव की मोड पर बाइक सवार दो मजदूर कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थानां क्षेत्र के गयाशपुर बेरा गढ़िवा गांव निवासी राम औतार का 26 वर्षीय पुत्र रवि व गाँव निवासी देशराज का 34 वर्षीय पुत्र संतोष दोनो एक ही बाइक पर सवार होकर शहर मजदूरी करने आए थे।

बीती देर शाम वापस घर लौटते समय जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव की मोड़ पर पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे दोनो रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई।

सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share