G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के लालदासपुर गांव में घर मे काम कर रही महिला को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लालदासपुर गांव निवासी देव चन्द की 28 वर्षीय पुत्री सीमा देवी आज सुबह घर में घरेलू काम कर रही थी। तभी उसको वहां किसी ज़हरीले साँप ने काट लिया,

सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचे ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर महिला का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share