G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप गैस सिलेंडर भरवाने जा रहे बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थानां क्षेत्र के सुकेती गाँव निवासी राम विशाल का 35 वर्षीय पुत्र राजू बाइक पर सवार होकर आज सुबह अपने घर से गैस सिलेंडर भरवाने एजेंसी जा रहा था।

जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप पहुँची तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गई जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share