Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी सवार रोड़ पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वाथ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ठठराही मोहल्ला निवासी बाबू लाल का 50 वर्षीय पुत्र किशोरी लाल उर्फ राम प्रसाद स्कूटी पर सवार होकर अपनी बहन के घर जहानाबाद से घाटमपुर की ओर जा रहा था।

रास्ते में बेड़ा हर चौकी कानपुर देहात के समीप सामने से आ रही बोलेरो ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दिया। जिससे स्कूटी।सवार रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जहांनाबाद सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला।अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By