उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में बस में बैठकर इलाज कराने आ रही 50 वर्षीय महिला की अचानक तबियत बिगड़ जाने पर बस में ही उसकी मौत हो गई। वही परिजन शव को लेकर वापस अपने घर चले गये। जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के मांझेपुर गांव निवासी रमेशचन्द्र पत्नी सीता देवी जो काफी समय से बीमार चल रही थी। आज दोपहर वह इलाज कराने के लिये बस द्वारा शहर आ रही थी। बताते है कि बस जैसे ही मलवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सहिली के पास पहुंची तभी अचानक महिला की हालत बिगड़ गई। और कुछ ही देर बाद बस में बैठे-बैठे मौत हो गई। उधर परिजन पोस्टमार्टम नही कराने के इरादे से शव को वापस अपने गांव ले गये।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share