उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के खलीफापुर गाँव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय 35 वर्षीय महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार खलीफापुर गांव निवासी रामसजीवन की पत्नी सुनैना देवी किसी काम से जा रही थी जब वह रेलवे लाइन पार करने लगी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई। और उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही घटना की सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका का मायका हथगांव थाना क्षेत्र के रायचन्दपुर में है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share