उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलेके गाजीपुर थाना क्षेत्र के बवांरा गाँव निवासी एक 22 वर्षीय युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय बाद जब युवक की हालत बिगड़ने लगी तब उसके परिजनों को जानकारी हुई तो हड़कम्प मच गया। तुरन्त सरकारी एम्बुलेंस से युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बवांरा गाँव निवासी स्व: महेश का 22 वर्षीय पुत्र संदीप ने अज्ञात कारणों के चलते घर पर जहरीला खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी युवक के मामा व परिजनों को हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। परिजनो ने घटना की जानकारी सरकारी एम्बुलेंस को दिया। मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर युबक को भर्ती कर यूसके इलाज में जुट गए। आपको बताते चले की अभी कुछ समय पूर्व युवक के माता पिता दोनो का स्वर्ग वास हो गया था। युवक की देखरेख उसके नाना और मामा करते है जिसके चलते युवक तनाव में रहने लगा इसी के चलते आज उसने ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी भी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!