उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव के समीप बाइकों की भिड़न्त में 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया जहॉ उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गदीपर मजरे गाजीपुर खुर्द पट्टी शाह गांव निवासी स्व0 सुखराम का पुत्र शिवदुलारे यादव बाइक से कही जा रहा था जैसे ही वह हथगांव थाने के गौसपुर पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़न्त हो गई जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पाकर मौके में पहूँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया जहॉ उसकी मौत हो गई। वही घटना की सूचना पाकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!