G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गांव के समीप एक तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार रॉड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कानपुर देहात मंगलपुर थाना क्षेत्र के पदमपुर गाँव निवासी मरदान सिंह का 30 वर्षीय पुत्र नेत्रपाल सिंह जो कपड़ो की फेरी कर अपना और अपने परिवार का भरणपोषण करता था।

आज वह रायबरेली जिले के डलमऊ से फेरी कर बाइक से वापस अपने घर जा रहा था। तभी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा गाँव के समीप एक तेज रफ्तार सरकारी एम्बुलेंस ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे नेत्रपाल रॉड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक चालक को जबतक इलाज के लिए ले जाने की ब्यवस्था की जाती उससे पहले ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share