उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बिजईपुर गाँव के समीप एक तेज रफ्तात चार पहिया वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के अजनई गांव निवासी मुन्ना सिंह का 26 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह अपने 24 वर्षीय साथी बृजेश पुत्र छेददु के साथ होली के पर्व पर रिश्तेदारी में जा रहा था जैसे ही यह लोग किशनपुर थाना क्षेत्र के बिजईपुर के समीप पहुंचे उसी समय तेज रफ्तार आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉटर घायलो को भर्ती कर उनके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!