उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बे में एक चार पहिया वाहन ने होली खेल रहे 50 वर्षीय अधेड़ ब्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिससे ब्यक्ति रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव निवासी मुन्ना का 50 वर्षीय पुत्र मिठाई लाल होली के पर्व पर रोड किनारे अपने साथियों के साथ रंग खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। जिसको सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर यूसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414