उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते ज़हरीला पदर्थं खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। किशोरी द्वारा ज़हरीला पदर्थं खाने की जानकारी परिजनों को हुई हुई तो घर मे हड़कम्प मच गया। जिसकी जानकारी परिजनों ने सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी की 17 वर्षीय पुत्री का गाँव निवासी संतलाल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते परिजनों ने किशोरी को रिस्तेदारी में भेजकर उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। इस बात की जानकारी जब किशोरी को हुई तो किशोरी ने रिस्तेदारी में ही प्यार में नाकाम होने के डर से ज़हरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया।

ज़हरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर तुरन्त परिजनों ने सरकारीं एम्बुलेस से किशोरी को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने किशोरी की हालत गम्भीर देख कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!