उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले के सरस्वती गेस्ट हाउस बाघराय पर आयोजित हुई कार्यशाला। माइक्रो क्रेडिट संस्था द्वारा समय-समय पर महिलाओं को वित्तीय जागरूकता, वित्तीय सहायता व स्वास्थ्य शिक्षा संबंधी जानकारियों के लिए गांव गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करना संस्थान का प्रमुख लक्ष्य है। यह बातें सरस्वती गेस्ट हाउस बाघराय मे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यक जानकारी एवं कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए डीआरएम संजय कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि आज गरीब महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए यह संस्था वरदान के रूप में सिद्ध हो रही है। महिलाओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों का बोध कराना प्रथम उद्देश्य है। डीआरयम ने थाना बाघराय में कार्यरत महिला आरक्षी बेबी पाल को महिलाओं को जागरूक क्षेत्र में करने एवं महिलाओं को पुलिस विभाग की जानकारी देने पर माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आरक्षी बेबी पाल ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को 1098 व 1090 सहित अन्य महिला पुलिस हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर आरएम आदित्य कुमार, आशीष कुमार, विकास कुमार, माता प्रसाद, सुर्या तिवारी, रोहित, संगम, राजेश यादव व सौरभ दुबे आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में माता प्रसाद ने धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।: – शहबाज़ खान की रिपोर्ट

By

Share
Share
error: Content is protected !!