उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह एक अज्ञात वाहन ने वृद्ध महिला को जोरदार की टक्कर मार दी। जिसके चलते वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बता दें कि मृतका चन्द्रकली पत्नी चन्द्रपाल उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर गौंती के मजरे बाकर गंज गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला चन्द्रकली का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। जोकि आज सुबह अपने घर से निकलकर जैसे ही मोहम्मदपुर गौंती मोड़ के पास पहुंची तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते वृद्ध महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को इसकी खबर लगी तो उनके घर में कोहराम मच गया। वहीं अफ़ोई चौकी इंचार्ज जय प्रकाश सिंह का कहना है कि मृतका महिला का नाम चन्द्रकली है, जो मोहम्मदपुर गौंती के मजरे बाकर गंज गांव के रहने वाले चन्द्रपाल की पत्नी थी।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By