उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्य विभाग के प्रयागराज मण्डल प्रभारी मिस्बाहुल हक ने कहा कि ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम में आपकी पार्टी आपके गांव का जो अभियान आज समाप्त हुआ। उसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आभार जाहिर करता हूं कि उन्होंने आज के राजनैतिक वातावरण में सामाजिक बदलाव की जो मुहिम देश के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में विश्वास कर उनका संदेश लोगों तक पहुंचाया है वह काबिले तारीफ है। इस अभियान में अल्पसंख्यक समाज के साथ वह दलित वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग, जिसके संवैधानिक अधिकारों पर चोट पहुंचाई जा रही है। उसने अब जान लिया है कि पांच किलो राशन से काम चलने वाला नहीं है। भारतीय जानता पार्टी की क्षेत्रीय पार्टियों से गलबहियां और सामाजिक पैरोकारी में धर्म की भावना और ग्रन्थों पर भावा अर्थ बदल देना आज यह दोनों ही स्थिति संविधान ही नहीं सामाजिक बुनियाद पर भी खतरनांक साबित हो रही है। इन दोनो ही स्थितियों में भय, भूख और भ्रष्टाचार छिपाया जा रहा है और इसका शिकार आमजन मानस है। बाजारीकरण के इस दौर में पूंजीवादी व्यवस्था ने लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है। यही कारण है कि बीते 2014 से हिन्दुत्व और निःशुल्क राशन ने गरीबी रेखा को बढ़ाया है। जो कांग्रेस के शासन काल में 20 करोड़ के आस पास थी। नये शब्दों को गढ़कर जैसा कि अभी बीते दिनों अल्पसंख्यकों के पर्व पर एक भाषा शैली का इस्तेमाल कर लिंचिंग की गयी। वह प्रधानमंत्री के सब का साथ, सबका विश्वास और सबके प्रयास पर सवाल उठाता है। इन ग्यारह दिनों में पाया गया कि चाहे चैपाल हो या कि किसान का खलिहान कांग्रेस के समय किये गये कामों की बुनियाद महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार महंगाई पर नियंत्रण पड़ोसी राज्यों के सम्बन्ध, नौकरी पेशा लोगों को सामाजिक सुरक्षा के तमाम सरोकार उनके सामने हैं। आने वाले दिनों में यह तय है कि सत्तादल, थर्ड फ्रन्ट को लेकर आपस में मुंहाचाही करती नजर आयेगीं। इस बीच कांग्रेस अपनी राह पर डरो मत, न्याय के लिए बढ़ती रहेगी। इस अवसर पर शहर चेयरमैन आमिर जमा खान उपस्थित रहे।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By