G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खशमऊ गाँव के समीप एक तेज रफ्तार भूसा लदी पिकअप से गिरकर किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खशमऊ गाँव निवासी रमेश का 16 वर्षीय पुत्र आदर्श सिंह भूसा लदी हुई पिकअप के ऊपर बैठा था।

तेज रफ्तार पिकअप जब ब्रेकर से गुज़री तो किशोर पिकअप से नीचे गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दी गई। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल आदर्श को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share