उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र अहमदपुर मजरे अचाकापुर गाँव मे 40 वर्षीय युवक ने मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अहमदपुर मजरे अचाकापुर गाँव निवासी शिवभूषण का पुत्र लखन ने बीती रात मानसिक तनाव के चलते घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जब परिजनों की नज़र घर के अंदर लटकते शव पर पड़ी तो घर मे कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!