उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा के समीप एक चार पहिया वाहन ने अधेड़ महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई स्थानीयों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शुबेदार खेड़ा गाँव निवासी भोला की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी आज अपनी पुत्री की ससुराल राधानगर थाना क्षेत्र के केवई मदरियापुर जा रही थी। जब वह मलवा थाना क्षेत्र के बरौरा के समीप पहुंची तभी एक चार पहिया वाहन ने अधेड़ महिला को टक्कर मार दिया। जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। स्थानीयों से मिली सूचना पर मौके पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल अधेड़ महिला को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414