G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में प्रदेश सरकार के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शक्ति की उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि में आयोजित महिला पुलिस कर्मियों द्वारा महिला सशक्तिकरण दुपहिया वाहन रैली (22.03.2023- 29.03.2023 तक ) जो विंध्याचल धाम मिर्जापुर से प्रारम्भ होकर जनपद गौतमबुद्धनगर में समाप्त होगी। आज दिनाँक-24.03.2023 को पीडब्लूडी0 गेस्ट हाउस /डाक बंगला से महिला सशक्तिकरण रैली में प्रतिभाग करने वाली महिला पुलिस कर्मियों का विधायक खागा कृष्णा पासवान व महिला संगठनों की पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्प्श्चात महिला सशक्तिकरण रैली विधायिका खागा कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी श्रुति व पुलिस अधीक्षक फतेहपुर राजेश कुमार सिंह के द्वारा कबूतर, गुब्बारा छोड़कर व हरी झंडी दिखाकर क्षेत्राधिकारी थरियांव प्रगति यादव के नेतृत्व में जनपद कानपुर नगर के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विजय मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर वीर सिंह, प्रभारी कोतवाली नगर व अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share