उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कुशुम्भी गांव के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दूध विक्रेता को टक्कर मार दिया। जिससे दूध विक्रेता गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जनकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के छिछनी गाँव निवासी शंकट का 35 वर्षीय पुत्र शिव भवन बाइक से दूध विक्रय करने फतेहपुर आया था। जब वह वापस घर जा रहा था तभी रास्ते मे कुशुम्भी के समीप पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दूध विक्रेता शिव भवन गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही सूचना मिलने पर पहुँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!