उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एन एच 2 पर ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रक पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रक का खलासी गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सरकारी एम्बुलेंस से घायल खलासी को इलाज के लिए अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बुलंदशहर जिले के कचहरी निवासी श्री नन्द कुमार शर्मा का 49 वर्षीय पुत्र बिजय कुमार शर्मा एक ट्रक में खलासी है आज वह उसी ट्रक पर था तभी थरियांव थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर उसके ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक पलट गया ट्रक पलटने से उसका खलासी बिजय कुमार घायल हो गया। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए हसवा सीएचसी पहुंचाया वहाँ के डॉक्टर ने घायल की हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को भर्ति कर उसके इलाज में जुट गए।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!