उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज पुलिस चौकी के राजेन्द्र नगर मोहल्ले में संदिग्ध अवस्था मे 35 वर्षीय युवक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किये जाने से क्षेत्र हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना स्थानी पुलिस को दी गई मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज पुलिस चौकी के राजेन्द्र नगर मोहल्ले में विगत 15 वर्षों से अपने भतीजे के साथ रह रहा कानपुर जनपद के रूरा थाना क्षेत्र के सरवा टप्पा टिगाई निवासी बाबू सिंह का 35 वर्षीय पुत्र गुड्डन सिंह जिसका आज संदिग्ध अवस्था मे फाँसी के फंदे से लटकता शव देख स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। वही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share