उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थानां क्षेत्र के स्थित एन०एच०2 पर एक तेज रफ्तार ट्रक रोड किनारे ख़ड़े पानी के टैंकर सेभिड़ गया। दोनों की भिड़ंत में ट्रक ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयों से मिली सूचना पर मौके पर पहुँची सरकारी एम्बुलेंस ने घायल ट्रक ड्राइवर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार बिहार प्रान्त के सोनपुर सिमरा निवासी टीपन यादव का 40 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार यादव जो ट्रक ड्राइवर है। वह अहमदाबाद से ट्रक में कपड़ा लादकर कलकत्ता जा रहा था। तभी रास्ते मे जिले के थरियांव थानां क्षेत्र स्थित एन०एच०2 पर रोड किनारे खड़े पानी के टैंकर से भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर अरुण कुमार घायल हो गया। स्थानीयों ने घटना की जानकारी पुलिस व सरकारी एम्बुलेंस को दी। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल ट्रक ड्राइवर को भर्ती कर उसके इलाज में जुट गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!