उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में
पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद की समस्त परियोजनाओं में कार्यरत 2420 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई रस्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोदभराई कार्यक्रम के अन्तर्गत गर्भवती महिलाओं को गर्भवस्था से जुड़ी सावधानी के विषय तथा पौष्टिक खान-पान आदि की जानकारी दी गई। सभी केन्द्रों पर इस कार्यक्रम के अन्तर्गत गाँव की महिलाओं ने भी प्रतिभाग किया। महिलाओं को मोटे अनाज जैसे- ज्वार, रागी, कोदो, चना, जौ आदि के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यह जानकारी साहब यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने दी।

नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!