उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थानां क्षेत्र में न्याय न मिलने से दुःखी होकर बुधवार को थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव के रहने वाले शिवेन्द्र सिंह पुत्र छेद्दू अपने परिवार के चार सदस्यों के साथ आत्महत्या करने के लिए अपने घर से निकल पड़े तो क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जैसे ही इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को हुई तो मानों उनके हाथ पांव ही फूल गए। आखिर फूले क्यों न क्योंकि आत्महत्या किए जाने का मामला जो था। हालांकि मौके पर पहुँचकर स्थानीय पुलिस प्रशासन ने किसी तरह से पीड़ित व उसके परिवार को मनाने का प्रयास कर न्याय दिलाने का आश्वासन दिलाया है।
जानकारी के अनुसार बता दें कि शिवेन्द्र सिंह ने बीते मंगलवार को खागा उप जिलाधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही सुखदेव पुत्र गया प्रसाद, पार्वती देवी पत्नी छेदीलाल सहित अन्य लोगों ने मेरी जमीन पर दबंगई के बल पर अवैध कब्जा कर रखा है। मना करने के बाद वो लोग नहीं मान रहे है। हम लोग अपना कब्जा करना चाहते है तो हम लोगों को मारने पीटने की धमकी देते है। वहीं पीड़ित ने बताया कि हम लोग न्याय की गुहार लगा लगा कर थक चुके है।
अभी तक न्याय नहीं मिला जिसके चलते आत्महत्या के अलावा अब हमारे पास कोई विकल्प ही नहीं बचा। जिससे आज मैं अपनी पत्नी उर्मिला देवी तीन बच्चों प्रियंका देवी, तनु देवी व लड़का अनुरुद्ध कुमार के साथ आत्महत्या करने के घर से बाहर निकल चुके है। पीड़ित की सात वर्षीय लड़की प्रियंका देवी ने बताया कि गांव के ही लोगों द्वारा हमारी जमीन हम लोगों से छीन लिया गया है। हम लोगों को लगातार डराया धमकाया व मारा पीटा जा रहा है। जब हमारे जीने का जो सहारा था उसे ही छीन लिया गया तो अब हमारे जीने का कोई मकसद ही नहीं बचा। जिसके लिए आज हम सभी लोग आत्महत्या करने जा रहे है। वहीं पीड़ित की पत्नी उर्मिला देवी ने बताया कि गांव के ही सुखदेव, पार्वती देवी व अन्य लोगों ने हमारी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे है।
मना करने पर मार पीट व गाली गलौज करते है। न्याय की चौखट पर दस्तखत देते देते अब थक चुके है। इसलिए हम सभी ने ये कदम उठाने के लिए मजबूर हुए है। वहीं थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित परिजनों को समझने का प्रयास किया गया है। हालांकि जमीन का मामला है। राजस्व विभाग को अवगत कराया गया है। राजस्व विभाग की रिपोर्ट आने के बाद दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।: – सरवरे आलम की रिपोर्ट
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414