उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली एवं महिला कल्याण विभाग उoप्रo द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत जनपद फतेहपुर में घटते लिंगानुपात को ध्यान में रखते हुये जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिनांक 29.03.2023 को जिला महिला चिकित्सालय में नवजात 12 बालिकाओं का कन्या जन्मोत्सव मनाया गया, जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा 12 कन्याओं को बेबी किट, मिष्ठान आदि का वितरण किया गया

साथ ही कन्या जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा नवजात बच्चियों के अभिभावकों के साथ मिलकर केक काटकर शुभकामनाएं दी गयी साथ ही नवजात बच्चियों के अभिभावको को महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित योजना मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत लाभ दिलाये जाने हेतु आवेदन करने के सम्बन्ध में जानकारी उपलब्ध करायी गयी तथा बालिकाओं को प्रोत्साहित करने हेतु एवं उनके साथ भेदभाव न अपनाये जाने की अपील की गयी।

सम्पन्न कार्यक्रम में अवनीश कुमार यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, शालिनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, डा० रेखा रानी, मुख्य चिकित्साधीक्षक, पूनम तिवारी, महिला कल्याण अधिकारी, मोहिनी साहू, प्रभारी सेन्टर मैनेजर के अतिरिक्त समाजसेवी संगीता द्विवेदी एव अंजू त्रिपाठी अन्य लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!